Skip to content
ENहिं — हिंदी में देखें WhatsApp

In Palwal land since 1997 Terms in writing Same-day WhatsApp reply

गाइड · पैसा

सर्कल रेट: सरकारी फ़्लोर, बाज़ार नहीं

पढ़कर सुनाएँ

अपना रेट कैसे निकालें?

तीन चीज़ें मिलाइए — गाँव, ज़मीन की क़िस्म (रिकॉर्ड वाली, मौक़े की हरियाली नहीं), और सेगमेंट (हाईवे से 2 एकड़ की पट्टी, सड़क-पट्टी, आबादी/लाल डोरा, नगर-सीमा के भीतर-बाहर) — तभी सही पंक्ति मिलती है। मिसाल ज़िले की अपनी तालिका से: पृथला की NH-पट्टी ₹2.10 करोड़/एकड़ तक पढ़ती है, जबकि कई भीतरी गाँवों की बरानी पंक्तियाँ ₹18–30 लाख के बीच — एक “पलवल रेट” जैसी कोई चीज़ नहीं होती।

2025

लागू वर्ज़न — पलवल तहसील दस्तख़ती फ़ाइनल; बाक़ी डेस्क आधिकारिक कमेटी-दस्तावेज़। नई तालिका आते ही यह पन्ना बदलेगा।

ड्यूटी पर रेट का असर क्या है?

नियम एक पंक्ति का है: स्टाम्प ड्यूटी आपके डीड-दाम या सर्कल-वैल्यू — जो ऊँचा हो — उस पर बनती है। जहाँ बाज़ार सच में तालिका से नीचे हो, ड्यूटी फिर भी तालिका से बनेगी; और जहाँ डीड शक जगाने लायक़ नीचे लिखी हो, रजिस्ट्रार धारा 47-A में मामला कलेक्टर को भेज सकता है — महीनों की देर उसी में है। मोलभाव से पहले रेट पढ़ लेना दोनों तरफ़ की ईमानदार शुरुआत है।

ग़लत पढ़ने के तीन आम तरीक़े

  1. रेट को बाज़ार समझ लेना — यह फ़्लोर है, भाव नहीं
  2. पुराने साल की पंक्ति याद से बोलना — वर्ज़न पूछिए, तारीख़ पूछिए
  3. गाँव का नाम मिलते ही सेगमेंट-क़िस्म छोड़ देना — पंक्ति वहीँ बदलती है

स्रोत

  1. अंग्रेज़ी गाइड (मूल) + ज़िला-दस्तावेज़ — /guides/circle-rates-palwal/ · palwal.gov.in, 17 Jul 2026

यहाँ से शुरू करें

रेट की पंक्ति पर बहस है?

गाँव-क़िस्म भेजिए; आधिकारिक पंक्ति और उसका ग्रेड, लिखित में।

सबसे तेज़ — एक टैप

WhatsApp पर बताइए

A pre-filled requirement starter opens; edit anything before sending. Same-day reply within working hours.

Send on WhatsApp

या लिखकर भेजिए

ज़रूरत विस्तार से भेजिए

WhatsApp Callfrom 10 am